Thursday, July 18, 2019

दुनिया में सबसे पहले कोन आया !! मनु?


           # दुनिया में सबसे पहले कोन आया?





           
  *   नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले कों आया?
 * दुनिया में उत्पन्न होने वाला पहला प्राणी कोन था 
अगर ये आप जानना चाहते हैं तो मेरा ब्लॉग पूरा पढ़े सायाद मै आपको कुछ समझा सकूं।।

# विज्ञान की दृष्टि से :-

*  दुनिया में विज्ञान कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि इस संसार को किसने बनाया है। विज्ञान के अनुसार जीवों की उत्पत्ति पार्टिकल्स  हुई होगी ! लेकिन मनुष्य कैसे आया और किस तरह इस दुनिया की धीरे-धीरे रचना हुई है यह सवाल हमेशा हमारे मन में आता है। इसका उत्तर हमें कई धार्मिक पुस्तकें और विज्ञान द्वारा खोजे गए तथ्य देते तो जरूर हैं लेकिन आखिर सच्चाई क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है।
*। 

लेकिन इस सब से ऊपर एक और सवाल यह भी है कि आखिरकार पहला मनुष्य कौन था। वो कहां से आया और उसे बनाने वाला यानी कि उसका रचियता कौन था। उसका इस संसार में आना और किस समय पर आना यह सभी कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हर मनुष्य जानना चाहता है, क्योंकि हमारा आधार केवल वही एक मनुष्य है जिसकी बदौलत इस विशाल जाति का जन्म हुआ।
        
* ।हिन्दू धर्म के अनुसार :- 
संसार का पहला मानव स्वयंभुव मनु को माना जाता है, जबकि स्त्री थीं शतरूपा.
कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने जब 11 प्रजातियों और 11 रुद्रों की रचना की, तब अंत में उन्होंने स्वयं को दो भागों में विभक्त कर लिया. पहला भाग मनु के रूप में और दूसरा शतरूपा के रूप में प्रकट हुआ.  कहते हैं कि ब्रह्मा ने प्रजापतियों को प्रकाश से, रुद्रों को अग्नि से और स्वायंभुव मनु को मिट्टी से बनाया था.
                                   संसार में आने वाला सबसे पहला मानव मनु था. इसलिए इस जाति का नाम ‘मानव’ पड़ गया. संस्कृत में इसे मनुष्य कहा जाने लगा और अंग्रेजी भाषा में भी मिलते-जुलते नाम ‘मैन’ का प्रयोग हुआ.
यह सभी नाम पहले मनुष्य मनु से ही जुड़े है।।
पुराणों के मुताबिक एक बार ब्रह्मा जी अपने कुछ कार्यों में व्यस्त थे. अचानक उनके भीतर से एक काया उत्पन्न हुई और उनके सामने आकर खड़ी हो गई. वह कोई मामूली काया नहीं थी बल्कि हूबहू उनके जैसी दिखनेवाली परछाईं थी.    
कथाओं के अनुसार:-
* उस परछाईं को देख कुछ देर तक तो भगवान ब्रह्मा समझ ना सके कि उनके साथ आखिरकार हुआ क्या है. आगे जाकर यही मानव संसार का पहला मानव कहलाया. जिसे स्वयंभु मनु के नाम से भी जाना जाता है.

बाईबल के अनुसार:-



   जैसे हिंदु मान्यता के मुताबिक भगवान ब्रह्मा के शरीर से मनु की उत्पत्ति हुई, ठीक वैसे ही बाइबल में भी ईश्वर के शरीर से एक परछाईं ने जन्म लिया था. यह परछाईं मनु की तरह ही ईश्वर की छाया थी और उन्ही की तरह दिखती थी. बाइबल में इस परछाई यानी कि पहले मनुष्य को ‘एडेम’ का नाम दिया गया.
इन दोनों कथाओं से यह पता चलता है कि मनु ही वह पहला मानव था जिसने मनुष्य के रूप में धरती पर जन्म लिया.

दोनों में समानता :-

पुराण के अनुसार मनु तथा शतरूपा के जन्म के बाद भगवान ब्रह्मा द्वारा उन्हें धरती पर मानवीय संसार को स्थापित करने का आदेश दिया गया था.
ठीक उसी तरह एडेम के जन्म के बाद धरती पर मानवीय संसार को स्थापित करने की कहानी का ज़िक्र बाइबल में  मिलता है.
बहरहाल धरती के पहले मनुष्य मनु के जन्म से लेकर उसके विस्तार तक की कई अलग-अलग कहानियां सुनने को मिलती है, जो रोचक होने के साथ ही हैरत में डालने वाली हैं.

                 

No comments:

Post a Comment

दुनिया में सबसे पहले कोन आया !! मनु?

           # दुनिया में सबसे पहले कोन आया?               *   नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले कों आय...